गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर पार्षद दिलीप कुंभकार ने उठाया सवाल, विभागीय मंत्री से शिकायत करने की कही बात

अंबागढ़ चौकी ।अंबागढ़ चौकी के वार्ड नंबर 04 में शासन द्वारा स्वीकृत योजना के तहत सीसी एवं आरसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण खुलेआम गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

इस संबंध में नगर पंचायत अं चौकी के वार्ड 4 के पार्षद दिलीप कुंभकार द्वारा उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरूण साव के पास शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।


  • शिकायत में निर्माण कार्य में हो रही निम्नलिखित अनियमितताएं एवं कमियों का उल्लेख किया जाएगा….

* सीमेंट, गिट्टी और रेत का मानक अनुपात (Standard Ratio) का पालन नहीं किया जा रहा है।

* निम्न स्तर की सरिया एवं गंदे पानी का उपयोग कंक्रीट मिश्रण में किया जा रहा है।

* ढलाई के बाद आवश्यक तराई (Curing) सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे नाली में अभी से दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं।

* नाली का ढलान सही न होने के कारण जलजमाव की पूरी आशंका है, जिससे भविष्य में बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

पार्षद दिलीप कुंभकार का कहना है कि स्थानीय निवासियों द्वारा ठेकेदार एवं मौके पर मौजूद इंजीनियर को इस संबंध में अवगत कराया गया, किंतु उनके द्वारा शिकायतों को अनदेखा कर मनमाने ढंग से घटिया निर्माण जारी रखा गया है। सरकारी धन का यह दुरुपयोग जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है।

Hot Topics

Related Articles