3 नक्सली ढेर, पुलिस को मिली सफलता

बीजापुर।नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। लगातार ऑपरेशंस में नक्सली ढेर किए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगह पर नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ की खबर आई है। इधर बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराने का दवा जवानों ने किया है।

घटना भोपालपटनम की बताई जा रही है, जहां मद्देड़ एरिया के बंदेपारा कौरनजेड के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में बड़े नक्सली कमांडर भी शामिल है। हालांकि अभी जवान मौके से लौटे नहीं है।

Hot Topics

Related Articles