Wednesday, February 25, 2026
More

    30 जून को विष्णुदेव साय की अहम कैबिनेट बैठक, नये मुख्य सचिव का हो सकता है परिचय

    रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को होगी। ये बैठक कई मायनों में अहम होगी। माना जा रहा है कि इस दिन कैबिनेट से नये मुख्य सचिव का परिचय कराया जा सकता है। वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी।

    विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।

    कौन हो सकता है नया मुख्य सचिव ?

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर होंगे। 89 बैच के अफसर अमिताभ जैन प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले सीएस हैं। वो चार साल से अधिक समय तक मुख्य सचिव रहे। अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद अभी तक नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। सीएस के पद के लिए 91 बैच की रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू के अलावा 94 बैच के अफसर एसीएस मनोज पिंगुवा, और रिचा शर्मा के नाम चर्चा है। इसके अलावा केन्द्र सरकार में सचिव 93 बैच के अफसर अमित अग्रवाल का नाम भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सीएम विचार मंथन के बाद नए सीएस के नाम पर मुहर लगाएंगे। नए सीएस का 30 तारीख को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में परिचय दिया जाएगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!