70 लाख के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, 57 लाख के नए काम होंगे

बलौदाबाजार,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के चार गांवों पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन और पूरेना में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर करीब 57 लाख रुपए के नए निर्माण कार्यों की घोषणा भी की। इनमें शेड, बाउंड्रीवाल, चेकडेम, अतिरिक्त कक्ष और रंगमंच निर्माण शामिल हैं।

घोषित कार्यों के तहत पौंसरी में 10 लाख रुपए का शेड और 5 लाख रुपए की बाउंड्रीवॉल, मगरवाय में 10 लाख रुपए का शेड, बुड़गहन में 20 लाख रुपए का चेकडेम तथा पूरेना में 7 लाख रुपए का अतिरिक्त कक्ष और 5 लाख रुपए का रंगमंच बनाया जाएगा।

पहले से स्वीकृत कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन: मंत्री वर्मा ने पौंसरी में 6.50 लाख रुपए के सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए के रंगमंच का लोकार्पण किया। मगरवाय में 10 लाख रुपए की सीसी रोड, बुड़गहन में 20 लाख रुपए के बाढ़ आपदा भवन और 5 लाख रुपए के रंगमंच तथा पूरेना में 10 लाख रुपए की सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मगरवाय के शासकीय प्राथमिक स्कूल में 10 लाख रुपए के दो अतिरिक्त कक्ष, 5 लाख रुपए के किचन शेड और 3.50 लाख रुपए के रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि गांवों में हो रहे निर्माण कार्य विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसे वादे पूरे किए गए हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य राजेश ध्रुव, रविशंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Hot Topics

Related Articles