फिंगेश्वर में गायत्री महायज्ञ की तैयारी संबंधी बृहद बैठक गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में संपन्न हुआ

रिपोर्टर युवराज सिंह, फिंगेश्वर गरियाबंद।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर 22 23 24 25 दिसंबर 2026 को फिंगेश्वर नगर में गायत्री महायज्ञ हेतु समय की स्वीकृति प्राप्त हुआ है जिसकी तैयारी संबंधी बृहद बैठक गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में संपन्न हुआ उक्त बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद एवं भंडार गृह निगम के अध्यक्ष तथा गायत्री मंदिर राजिम के प्रमुख ट्रस्टी चंदूलाल साहू गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के संगठन प्रमुख श्री रोमन चंद्राकर जी जिला समन्वयक श्रीटीकम राम साहू राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेतारामू राम साहू नगर पंचायत के अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी एवं परमानंद यादव के प्रमुख उपस्थिति में अब रूप से बैठक गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में आयोजित हुआ जिसमें फिंगेश्वर नगर सहित क्षेत्र के विविध ग्रामों से गायत्री परिजन जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहे उक्त बैठक में प्रमुख रूप उपस्थित माननीय श्री चंदूलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत लंबा समय के बाद फिंगेश्वर नगर में 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ होना है जो फिंगेश्वर नगर के साथ-साथ पूरी क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के लोग के साथ-साथ सभी जनों के लिए यह महायज्ञ होगा जिसके लिए घर-घर एवं गांव गांव प्रचार कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा जिला गरियाबंद के गायत्री परिवार संगठन प्रमुख श्री रोमन चंद्राकर ने कहा कि फिंगेश्वर नगर में गायत्री महायज्ञ दिसंबर में होना है किंतु अभी से हम सभी को तैयारी में लग जाना होगा यह विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारी प्रचार प्रसार दीवार लेखन गांव गांव में दीप यज्ञ घर-घर आमंत्रण एवं साहित्य वितरण के साथ सामूहिक एवं व्यक्तिगत साधना के माध्यम से किया जाएगा उन्होंने सभी के सहमति से महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु महायज्ञ संचालन समिति की भी घोषणा किया और सभी को तन मन एवं धन से पूर्ण समर्पण भाव से महायज्ञ में सहयोग का अपील किया उन्होंने इन्हें वेद माता गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद बताया जिला समन्वयक टीकम राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को कमर कसकर तन मन धन से गुरुदेव के कार्य में आज से ही लग कर काम करना होगा उन्होंने सभी को जवाबदारी के साथ कार्य करने का सलाह दिया तथा सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा उन्होंने कहा कि धन का सहयोग छोटे बड़े सभी लोगों से महायज्ञ हेतु तन मन धन से सहयोग मिलेगा तथा फिंगेश्वर का महायज्ञ ऐतिहासिक होगा गायत्री मंदिर फिंगेश्वर के समन्वयक श्री एच एल साहू ने उपस्थित लोगों के साथ क्षेत्र वासियों के लिए महायज्ञ को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ के लिए लंबे समय इंतजार के बाद अवसर मिला है यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है जिसके लिए काफी लोग उत्साहित हैं नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी ने स्वयं के द्वारा तन मन धन से सहयोग के साथ-साथ पूरे नगर वासियों से सहयोग प्राप्त होने का अपील किया महायज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता रामू राम साहू ने कहा कि गायत्री महायज्ञ होने का अवसर हम सबके लिए और क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही सौभाग्यपूर्ण है जिसके लिए पूरे गरियाबंद जिला तथा आसपास के अन्य जिलों के लोगों को भी गायत्री परिवार के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा उन्होंने उत्तरदायित्व एवं कार्य विभाजन के साथ सब मिलकर सब के सहयोग से महायज्ञ को भव्य बनाने का अपील किया इस महत्वपूर्ण बैठक को पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बंछोर रोशन देवांगन अशोक साहू जितेंद्र सिंह ठाकुर जितेंद्र शर्मा पत्रकार सभी ने संबोधित करते हुए तन मन धन से सहयोग की घोषणा किया मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में उपस्थित लोगों के सहमति से गायत्री महायज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया जिनके अध्यक्ष रामू राम साहू संरक्षक राज्य भंडार के निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह श्री एच एल साहू श्री भागवत हरित श्री ओम प्रकाश बंछोर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धनराज सूर्यवंशी बनाए गए उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष श्री रोशन देवांगन शह कोषाध्यक्ष घणाराम साहू सचिन के एल कंवर मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा दीपक पोद्दार व अरेंद्र पहाड़िया बनाए गए और संचालन समिति में जितेंद्र सिंह ठाकुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास अशोक साहू कमला दलवानी सेवा निवृत्त प्रधान पाठक अशोक साहू देवानंद सिन्हा दिनेश साहू शिव सोनी टोकेश्वरी देवेंद्र सिन्हा आदि कार्यकारिणी में बनाए गए साथ ही अन्य आवश्यक प्रस्ताव भी किया गया जिसमें 22 नवंबर 2026 को गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन भव्य रूप से किया जाएगा बैठक में प्रमुखों द्वारा यह भी बताया गया कि फिंगेश्वर महायज्ञ में यज्ञ संचालन एवं प्रवचन हेतु मातृ शक्ति का टोली आएगी बैठक में यज्ञ स्थल भोजन स्थल अतिथि ठहरने का व्यवस्था प्रचार प्रसार अर्थव्यवस्था आदि सभी विषयों पर सभी के सहमति से प्रस्ताव कर महायज्ञ को विराट रूप से सफल बनाने का योजना बना बैठक का संचालन युग पुरोहित परमानंद यादव ने किया उक्त मीटिंग में प्रमुख रूप से राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू गायत्री परिवार संगठन प्रमुख श्री रोमन चंद्राकर जिला समन्वयक टीकम राम साहू एच एल साहू रामू राम साहू नीलेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर धनराज सूर्यवंशी उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बंछोर गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता युग पुरोहित परमानंद यादव रोशन देवांगन जितेंद्र शर्मा पत्रकार अशोक साहू घणाराम साहू देवानंद सिंहा कमला डलवानी अशोक साहू के एल कंवर देवेंद्र सिन्हा शिव सोनी अर्जुन सिन्हा सहित क्षेत्र भर के गांव गांव से काफी संख्या में गायत्री परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहे

Hot Topics

Related Articles