डोंगरगांव।अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद की है। शराब की कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस ने कुल 52,400 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मटिया चौक में जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-08-BF-0268 के जरिए अवैध शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर थाना डोंगरगांव पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान चुम्मन दास साहू (53), निवासी वार्ड क्रमांक 13 मटिया, डोंगरगांव के रूप में हुई।
पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसकी डिक्की में रखे पीले रंग के थैले से 30 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। बरामद शराब की कीमत करीब 2,400 रुपये बताई गई है। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले में पुलिस ने शराब और 50 हजार रुपये कीमत की जुपिटर स्कूटी को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सउनि अनिल कुमार यादव एवं आरक्षक चन्द्रकांत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।














