पुलिस भर्ती में भारी गड़बड़ी और अनियमितता: गलत नियम और सेकंड लिस्ट की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा` मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, हाईकोर्ट के निर्देश का दिया हवाला संदीप यादव

पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24` में `भारी गड़बड़ी, अनियमितता और गलत नियमों` के चलते खाली रह गए `लगभग 1600 पदों` पर दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़कों पर आ गया है।

शुक्रवार को प्रदेशभर से जुटे युवाओं ने `कवर्धा स्थित भारत माता चौक से कलेक्ट्रेट` तक विशाल रैली निकाली। `सर्किट हाउस के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया`। आगे जाने से रोके जाने पर `अभ्यर्थी सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी` करने लगे।

अभ्यर्थियों ने कहा- 5967 में से 1600 पद पड़े खाली
`जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 के तहत कुल 5967 पदों` के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई थी। `अब तक लगभग 4,367 पदों पर चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 1,600 पद खाली पड़े हैं`।

   बरसते पानी में डटे रहे अभ्यर्थी
`तेज बारिश के बावजूद कोई भी अभ्यर्थी सड़क से नहीं उठा`। `भीगते हुए ही सभी युवा कलेक्ट्रेट गेट के सामने डटे रहे और दूसरी सूची जारी करने की मांग पर अड़े रहे`।

तुकाराम चंद्रवंशी ने दिया समर्थन, सरकार को कोसा
आंदोलन को `तुकाराम चंद्रवंशी ने समर्थन दिया`। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि `ये सभी अभ्यर्थी गरीब, मजदूर और किसान परिवार से हैं, इसलिए सड़क पर बैठे हैं। यही अंबानी-अडानी के घर के होते तो सरकार खुद उनके घर पहुंचकर नौकरी दे आती`।

जब तक लिस्ट नहीं, तब तक सड़क से नहीं उठेंगे
अभ्यर्थियों ने `बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालय स्तर पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, फिर भी शासन देरी कर रहा है`। `तहसीलदार परमेश्वर मंडावी को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया`।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि `जब तक रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी करने का ठोस निर्णय नहीं आता, तब तक वे सड़क से नहीं उठेंगे और आंदोलन जारी रहेगा`।

Hot Topics

Related Articles