हरनाचाका-भठलीकला मार्ग की मरम्मत पूर्ण, ग्रामीणों को मिली जर्जर सड़क से राहत

संदीप यादव मुंगेली:-जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हरनाचाका-भठलीकला मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस सड़क के सुधरने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

लागत और निर्माण: लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विशेष मरम्मत मद के तहत 96.80 लाख रुपये की लागत से 1010 मीटर (1.01 किमी) लंबे जर्जर हिस्से का जीर्णोद्धार किया गया है।

मिलेगी बड़ी सुविधा: सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी।

क्षेत्रीय विकास को गति: बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों के रखरखाव और उन्नयन का काम लगातार जारी है। सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

Hot Topics

Related Articles