बलौदाबाजार – *यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर वाहन चालक रामफल पटेल को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया*
जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु *”पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया* जा रहा है। इसी क्रम में *पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की* जा रही है। इस दौरान चेकिंग अभियान में *पुलिस द्वारा आरोपी रामफल पटेल को शराब सेवन कर बाईक चलाते हुए पकडा गया*
पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, आरोपी का वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें *माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले आरोपी वाहन चालक रामफल पटेल निवासी ग्राम मानाकोनी को कुल ₹15,000 का अर्थदंड से दंडित* किया गया है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।














