छत्तीसगढ़ पुलिस की अनोखी पहल,इस रक्षाबंधन, भाई-बहन लें ‘साइबर सुरक्षा बंधन का संकल्प।*
पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों से की ‘सुरक्षा बंधन सेल्फी’ शेयर करने की अपील।*
*पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी जिले वासियों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए साइबर सुरक्षित रहने का की अपील।*
बलौदा बाजारभाटापारा- छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत, बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को बेहद खास और सुरक्षित बनाने के लिए एक अनूठी मुहिम की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राय गौरव रामप्रवेश जी के मार्गदर्शन में इस बार रक्षाबंधन को ” सुरक्षा बंधन”थीम के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के सभी भाई-बहनों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों से सुरक्षित रखना है।
पुलिस अधीक्षक श्री राय गौरव रामप्रवेश जी ने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। आज के डिजिटल युग में जहां तकनीकी ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। त्योहारों के सीजन में फर्जी गिफ्ट लिंक, लॉटरी, ऑनलाइन डिस्काउंट और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी के मामले बढ़ जाते हैं। इस रक्षाबंधन पर एक भाई का अपनी बहन के लिए सबसे बड़ा उपहार उसकी साइबर सुरक्षा और जागरूकता होना चाहिए।”















