शराब दुकान में खूनी वारदात युवक की पीट-पीटकर हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदी स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ]प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरदी स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने के दौरान राकेश प्रजापति का एक युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने राकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में राकेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए शराब भट्ठी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है।

Hot Topics

Related Articles