संदीप यादव मुंगेली क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। दूर-दूर से आई बहनें अपने परिजनों के घर पहुंचीं और भाइयों के साथ एक साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाई-बहन के स्नेह के इस पर्व पर बहनों ने भाइयों की रक्षा के संकल्प के साथ राखी बांधी तो वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
रक्षाबंधन पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। नन्हे बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से नन्ही कलाइयों पर राखी बांधी, जिसका दृश्य बेहद आकर्षक रहा।