संदीप यादव मुंगेली, जेल मुंगेली में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया।
– इस अवसर पर जेल में 159 बंदियों को उनकी 56 बहनों ने रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
– जेल प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बताया कि –
– रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों एवं परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
– परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने साथ कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ, रुपये आदि लेकर न आएं।
– जेल परिसर में केवल रक्षा सूत्र (राखी) एवं मिठाई लाने की अनुमति दी गई थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।
– आयोजन के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए थे।
– बहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश कराया गया, बंदियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सुरक्षित रूप से बाहर भेजा गया।
– इस दौरान भाई-बहनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक स्नेह का वातावरण देखने को मिला।














