संदीप यादव मुंगेली/लोरमी।चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए लोरमी पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिल चोरी और एक किराना दुकान चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, किराना सामान और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
मामला 1 & 2 : बाइक चोरी –
– प्रार्थी विक्की साहू पिता कमलेश साहू निवासी डोगरीपारा लोरमी की TVS Apache RTR और प्रार्थी इरफान बेग की Passion Pro मोटरसाइकिल 27 अगस्त की रात घर के सामने से चोरी हो गई थी।
– पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और छत्तीसगढ़ पुलिस के *‘त्रिनयन ऐप’* के माध्यम से क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले।
– फुटेज में संदिग्ध दिखने पर देवारपारा निवासी मोहम्मद रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी धनीराम मार्को के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
– आरोपियों के कब्जे से लोरमी की दो बाइक के अलावा कोटा थाना क्षेत्र से चोरी गई एक होंडा एक्स-ब्लेड भी बरामद की गई। 
मामला 3 : किराना दुकान चोरी –
– बाजारपारा लोरमी में कन्या स्कूल के पास स्थित राजू यादव की किराना दुकान में भी चोरी हुई थी, जहां से तेल और नकदी पार हुई थी।
– इसी CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी अमर देवार को पकड़ा।
– उसके कब्जे से तेल की टीन, करीब 2 लीटर तेल और 300 रुपये नकद बरामद हुआ।
तीनों आरोपी भेजे गए जेल –
– पुलिस ने तीनों आरोपियों – 1. मोहम्मद रफीक, 2. धनीराम मार्को और 3. अमर देवार- को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (फोटो में ऊपर दो आरोपी और नीचे तेल टीन के साथ तीसरा आरोपी)
– यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और एसडीओपी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सहित लोरमी पुलिस टीम द्वारा की गई।














