1 सितंबर से गांव में शराब बंद,शराब पीने पिलाने या पीकर आने पर लगेगा जुर्माना,ग्राम पंचायत की अनूठी पहल आई सामने 

जियाउल खान

सरगुजा जिले का एक ऐसा ग्राम जहाँ अब शराब पीना,पिलाना और पीकर आने पर जुर्माना लगाये जाने गांव में रैली निकाल लोगो को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत केवरी में इन दिनों पंचायत के जनप्रतिनिधियों,ग्रामवासियों और महिलाओं ने नशे के ख़िलाफ़ 20 अगस्त से गांव में एक मुहिम छेड़ दी है जिसके बाद नशे को जड़ से ख़त्म करने एक अनूठी पहल नजर आ रही है। ग्रामवासियों के द्वारा घर घर जाकर लोगो को समझाईश देकर नशे से दूर रहने नसीहत दी जा रही है तो वही पंचायत के ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर शराब पीने,पिलाने और पीकर आने पर काफ़ी महंगा जुर्माना लगाने की बात भी सूचना पत्र के माध्यम से लोगो को बतायी जा रही है। पंचायत के ग्राम सुधार समिति द्वारा चलाए जा रहे मुहीम में अब बड़ी संख्या में ग्राम के युवा,महिलायें,पुरुष अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। यहाँ अब शराब पीने पर पाँच हज़ार,पिलाने और बनाने पर पाँच हज़ार और पीकर आने पर तीन हज़ार का जुर्माना भी निर्धारित किया गया है। ग्रामवासियों और सरपंच मनिजर राम का कहना है कि लगातार ग्राम में ये देखा जा रहा था कि लोग शराब के नशे में अपने जीवन को बर्बाद कर रहे थे और नशा घरों में लड़ाई और झगड़े का कारण भी बन रहा था जिससे कई घर बर्बादी के कगार पर थे जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि पंचायत को अब पूरी तरह नशे से मुक्त ग्राम पंचायत बनाना है तथा हमे इसके लिए जो भी प्रयास करना पड़े हम करेंगे। इस अनूठी पहल का ग्रामवासी भी खुले दिल से स्वागत करते नजर आ रहे हैं जहाँ समझाईश के दौरान रैली के दौरान लोगो का फुल माला पहना इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

अब देखना होगा ग्राम पंचायत की ये मुहिम कितना कारगर साबित होती है या फिर ये मुहिम और पंचायतों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगी और क्या ये पंचायत इस मुहिम से पूरी तरह नशा मुक्त हो समाज के लिए नशे से मुक्ति की दिशा में एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Hot Topics

Related Articles