स्कूली बस में लगी आग, 28 लोग बाल-बाल बचे

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूली बस में अचानक आग लग गई। बस में 25 बच्चे, एक शिक्षक, ड्राइवर और हेल्पर समेत कुल 28 लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास हुई। बस अचानक धुआं फेंकने लगी। धुआं निकलता देख बस में सवार बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी और सभी बच्चों व शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग पूरी तरह बुझा दी गई और किसी भी बच्चे या शिक्षक को चोट नहीं आई। यह बस विद्या कुंज स्कूल की बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षक को दूसरी बस की मदद से स्कूल पहुंचाया गया। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

 

Hot Topics

Related Articles