रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में दर्दनाक हादसा, मौके पर युवक की मौत, सड़क सुरक्षा नीति की खुली पोल

रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंगोली (बंगोली) चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और क्रेटा कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुबह 7 बजे हुआ हादसा, भटगांव से रायपुर जा रहे थे कार सवार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार (क्रमांक CG 04 QH 6732) में सवार होकर चार लोग भटगांव से रायपुर की ओर आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही कार बंगोली चौक के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक (क्रमांक UP 32 JN 2667) ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दीया।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया और कार सवार उसमें फंस गए।शिवम की मौके पर थमी सांसें, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हादसे में कार सवार युवक शिवम साहू को सिर और छाती में गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार में मौजूद अन्य तीन सहयात्री—ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर खरोरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार की बॉडी को काटकर घायलों और शव को बाहर निकाला।अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, आरोपी ट्रक चालक फरारसभी घायलों को तुरंत पास के श्रीकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज दिया जा रहा है। दूसरी ओर, दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

खरोरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर लगा जाम पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर साफ कराया।

Hot Topics

Related Articles