हेडलाइन – वन भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

संदीप यादव लोरमी।एटीआर लोरमी के मथुरहा वनपरिक्षेत्र में पदस्थ पैदल गार्ड पंचराम पर ग्रामीणों ने वन भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें वन भूमि का पट्टा दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से रकम ली गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पट्टा नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों को अपने साथ ठगी होने का संदेह हुआ। मामले को लेकर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में वसूली के आरोप प्रमाणित होते हैं तो उनसे ली गई राशि वापस कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वन क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। मामले में एसडीओ समीर जोनाथन ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

Hot Topics

Related Articles