बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा पहुँचीं छत्तीसगढ़; चित्रकोट जलप्रपात के प्राकृतिक सुंदरता के बीच ‘सिया राम’ भजन की हुई शूटिंग

जगदलपुर (बस्तर): सोशल मीडिया स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा  इन दिनों अपनी आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में माता सीता का मुख्य किरदार निभा रहीं अंजलि हाल ही में अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पहुँचीं। यहाँ फिल्म के बेहद खूबसूरत और भक्तिपूर्ण गीत “सिया राम” के कई महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माया गया है। अंजलि बस्तर के घने जंगलों और चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता के बीच शूटिंग करने के बाद अंजलि अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया।


  • उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस पावन भूमि को नमन करते हुए लिखा:

माता सीता का किरदार निभाना मेरे लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा सम्मान और आशीर्वाद है। जब इस सफर का एक हिस्सा चित्रकूट की उस पावन धरती पर फिल्माने का अवसर मिला, जहाँ मान्यता है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने अपने वनवास का समय बिताया था, तो इस अनुभव की भावना को शब्दों में बयान करना मुश्किल हो गया।


“जावेद अली की आवाज में गूँजा ‘सिया राम’छत्तीसगढ़ के इसी खूबसूरत पड़ाव पर फिल्माए गए इस विशेष भजन को देश के मशहूर पार्श्व गायक जावेद अली ने अपनी सुरीली आवाज दी है। स्थानीय लोगों और बस्तर वासियों में भी इस बात को लेकर भारी उत्साह है कि उनकी धरती और जलप्रपात को राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य धार्मिक सिनेमा के माध्यम से दिखाया जा रहा है। शूटिंग के दौरान अंजलि ने बस्तर के शांत वातावरण, यहाँ के जंगलों और पवित्र मिट्टी की ऊर्जा को खुद के लिए एक दिव्य अनुभव बताया

छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रिलीज होगी फिल्म

यह छत्तीसगढ़ के सिनेमाई इतिहास के लिए भी एक बड़ा अवसर है क्योंकि यह फिल्म न केवल हिंदी बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा में भी बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मेकर्स बस्तर की वास्तविक और अछूती लोकेशंस को सिनेमाई पर्दे पर उतारने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को देश और दुनिया के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Hot Topics

Related Articles