राजा गुरु बालकदास जयंती पर मुंगेली में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियों में जुटा सतनामी समाज

संदीप यादव मुंगेली। महान प्रतापी राजा एवं सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर 4 सितंबर शुक्रवार को मुंगेली में भव्य शोभायात्रा एवं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त सतनामी समाज मुंगेली जिला एवं छत्तीसगढ़ सतनामी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार जयंती समारोह में सतनामी समाज के महंत, छड़ीदार, भंडारी, पंथी दल, चौका-आरती पंडित सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और गुरु बालकदास के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कार्यक्रम स्थल सतनाम भवन, गुरु घासीदास चौक, मुंगेली निर्धारित किया गया है।

जयंती समारोह के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सतनामी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंथी दलों और समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में सहभागिता कर जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Hot Topics

Related Articles