11 तक दादी भागवत कथा, भादी मावस महोत्सव

भाटापारा| जगतजननी मातृशक्ति श्री राणी सती दादी जी की कृपा से भाटापारा में इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्री दादी भागवत कथा, भादी मावस महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम 04 से 11 सितंबर 2026 तक श्री नारायणी नवल धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 04 सितंबर को रात 8 बजे भजन संध्या और श्री कृष्ण जन्मोत्सव से हुई।

06 सितंबर से श्री दादी भागवत कथा होगी। कथा के प्रथम दिवस जन्मोत्सव होगा। 07 सितंबर को द्वितीय दिवस श्री नारायणी विवाह उत्सव होगा। तृतीय दिवस दादी जी का प्रकटोत्सव होगा। कथा वाचन रिषि शर्मा, मुंबई करेंगे। 9 सितंबर को शाम 3 बजे ध्वजा परिवर्तन होगा। दादी जी का अभिषेक होगा। मेहंदी उत्सव होगा। 10 सितंबर को सुबह 10 बजे चुनड़ी उत्सव होगा।

शाम 7:30 बजे ज्योत प्रज्ज्वलन होगा। भजन-कीर्तन होगा। अलौकिक श्रृंगार होगा। छप्पन भोग लगेगा। 11 सितंबर को सुबह 5 बजे अलौकिक आरती होगी। राजरानी रूप दर्शन होंगे। जात-धोक पूजा होगी। दोपहर 12 बजे महामंगलपाठ होगा। छप्पन भोग लगेगा। महाआरती होगी। रात 8 बजे दादी की रसोई होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

 

Hot Topics

Related Articles