संदीप यादव मुंगेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर आज मुंगेली में यादव समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री राधाकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन समिति एवं जिला यादव समाज मुंगेली (नवागढ़ राज) के तत्वाधान में आयोजित इस शोभा यात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। 
शोभा यात्रा में गढ़वा बाजा, डीजे, धुमाल की थाप और रामधुनी मंडली के साथ यादव समाज के लोग नाचते-गाते चलेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी निकाली जाएगी, जो सभी को मंत्रमुग्ध करेगी। श्री कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इन मार्गों से निकलेगी यात्रा –
शोभा यात्रा पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गुरुघासीदास चौक, पुलपारा, बड़ा बाजार, पड़ाव चौक, मलाई घाट होते हुए पुनः यादव समाज कमेटी हॉल में आकर समाप्त होगी।
इस आयोजन में जिले भर के अलग-अलग गांव और शहर से हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू शिरकत करेंगे।
आयोजन समिति ने सभी यादव बंधुओं और श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।








