संदीप यादव मुंगेली। धर्मो रक्षति रक्षितः के मंत्र के साथ विश्व हिंदू परिषद का 62 वां स्थापना दिवस समारोह कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया
।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पुहुप साहू, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी खांडे, कोषाध्यक्ष प्रकाश संतवानी, विशेष संपर्क प्रमुख ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, जिला संयोजक बजरंग दल हीरा साहू, जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी जाह्नवी ठाकुर, नगर संयोजक कन्हैया यादव, बजरंग दल सदस्य अतुल साहू उपस्थित रहे।
संगठन 62 वर्षों से हिंदू संस्कृति की रक्षा में कार्यरत – पुहुप साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विहिप पुहुप साहू ने संगठन के इतिहास, उद्देश्य एवं धर्मो रक्षति रक्षितः के मंत्र पर विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पिछले 62 वर्षों से हिंदू समाज, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
जिला विशेष संपर्क प्रमुख ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका जाह्नवी ठाकुर ने दुर्गा वाहिनी के उद्देश्य, भूमिका, नारी शक्ति के जागरण एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्राथमिक विभाग की प्रभारी शिक्षिका सुश्री मातेश्वरी देवांगन द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








