दिव्यांगजनों के लिये निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु विकासखंडो मे लगेंगे शिविर

लाभ लेने हेतु 5 तरह के दस्तावेज लाना होग़ा जरुरी

कलेक्टर ने तैयारी हेतु अधिकारियों को दिये जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार,8 सितम्बर 2026 जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग के लिये अब रायपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले मे आगामी 21 से 25 सितम्बर तक सभी विकासखंड मुख्यालयों मे निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर मे एलिमको रायपुर की टीम द्वारा दिव्यांग जनों के कृत्रिम अंग चिहांकन एवं माप लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सहायक उपकरण वितरित किये जाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक मे शिविर की तैयारी हेतु विस्तृत समीक्षा की और एसडीएम,जनपद सीईओ को अनुभाग अंतर्गत निवासरत सभी दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर शिविर का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि शिविर मे आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड एवं 2 फोटो लाना होग़ा। उन्होंने आवश्यकता अनुसार दिव्यांगजनों के फोटो के लिए फोटोग्राफर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

तकनिकी स्वीकृति के अनुसार ही निर्माण हो। गुणवत्ता मे शिकायत या कमी पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी या एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने एनएच 130 बी के चौड़ीकरण हेतु सर्वे कार्य मे तेजी लाने एवं अतिक्रमण हटाने सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले सड़क के दोनों ओर जहां तक जमीन की आवश्यकता है चुना मार्किंग कराएं और अतिक्रमण करने वाले को सामान हटाने की सूचना दें। लोगों को स्व स्फूर्त अतिक्रमण हटाने प्रोत्साहित करें। इस दौरान  ई -ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल,न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर, एसडीएम अरविन्द कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles