थाना डोंगरगांव की अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब, मात्रा 10.440 बल्क लीटर जब्त   

आरोपी के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब, मात्रा 10.440 बल्क लीटर, कीमत लगभग 4,640 रूपये/- एवं सुपर स्पेंलेडर ग्रे कलर कीमती 40,000 रूपये/- बरामद कर जप्त की गई

आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत   अपराध पंजीबद्ध किया गया।


  •  गिरफ्तार आरोपी

  •           प्रदीप देवागंन पिता घनाराम देवागंन उम्र 38 साल निवासी बाजार चौक के पिछे ग्राम अर्जुनी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज़ के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 14.09.2026 को थाना डोंगरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुपर स्पेंलेडर ग्रे कलर क्रमांक सीजी 08 ए.एक्स 4399 में कोनारी मेन रोड से अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन कर रहा है सूचना पर थाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सुपर स्पेंलेडर ग्रे कलर क्रमांक सीजी 08 ए.एक्स 4399 के चालक को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप देवागंन पिता घनाराम देवागंन उम्र 38 साल निवासी बाजार चौक के पिछे ग्राम अर्जुनी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर सुपर स्पेंलेडर में रखे सफेद निले रंग के पलास्टिक थैले से 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब, प्रत्येक पौवा 180 एमएल, कुल 10.440 लीटर, कीमत 4,640 रुपये बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर शराब एवं सुपर स्पेंलेडर क्रमांक सीजी 08 ए.एक्स 4399, कीमत 40,000 रुपये, कुल जप्ती 44,640 रुपये विधिवत जप्त की गई। पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सउनि गोवर्धन देषमुख, आरक्षक आषा राम घ्रुव, शाहिद अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles