गणेशोत्सव पर्व के पावन अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में

● *नगरों, ग्रामों एवं प्रमुख गणेश पंडालों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की लगातार उपस्थिति*

● *भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाज़ारों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही पैदल पेट्रोलिंग*

● *असामाजिक तत्वों व संदिग्धों की सघन चेकिंग जारी; असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर*

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में जिले में गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह अलट मोड में कार्य कर रही है। जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु व नागरिक बिना किसी भय के गणेशोत्सव का आनंद ले सकें।

पैदल गश्त, पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान:*- त्यौहार के दौरान शहर एवं ग्रामीण इलाकों में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को मैदान में उतारा गया है:

1. गणेश पंडालों व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल: जिले के प्रमुख नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश पूजा पंडालों के आसपास पुलिस अधिकारियों व जवानों की लगातार उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

2. पैदल पेट्रोलिंग व फ्लैग मार्च: प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग (गश्त) की जा रही है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके।

3. 24 घंटे पेट्रोलिंग व संदिग्धों की जांच: डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस की मोबाइल पेट्रॉलिंग गाड़ियां दिन-रात क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों एवं दोपहिया वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

4. सिटी सर्विलांस व पैनी नजर: भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस खुफिया तंत्र के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा रही है।

आम नागरिकों एवं समितियों से अपील:*- बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जिले के सभी गणेशोत्सव समितियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में शांति व व्यवस्था बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस थाने अथवा डायल 112 को सूचित करें। शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hot Topics

Related Articles