शराबबंदी का असर: बाहर से शराब पीकर गांव पहुंचे 16 लोगों पर पंचायत की कार्रवाई

जियाउल खान लखनपुर।


  • शराबबंदी का असर: बाहर से शराब पीकर गांव पहुंचे 16 लोगों पर पंचायत की कार्रवाई

  • 16 शराबियों पर लगाया तीन-तीन हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना

  • ग्राम पंचायत बुलाकर ₹45000 वसूला जुर्माना

सरगुजा जिले का एक ऐसा गांव जहां शराब बंदी को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है शराब प्रतिबंध गांव में बाहर से शराब पीकर आने वाले शराबियों के खिलाफ ग्राम पंचायत की ओर से कार्रवाई करते हुए ₹45000 का जुर्माना वसूल किया है दरअसल पूरा मामला लखनपुर क्षेत्र के ग्राम केवरी का है।ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए बाहर से शराब पीकर गांव में आने वाले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पंचायत ने सभी पर तीन-तीन हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। ग्राम पंचायत की कार्रवाई के बाद गांव में शराबबंदी के फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ग्राम सरपंच मैनेजर राम से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत केवरी में 1 सितंबर 2026 से पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गई थी। गांव में शराबबंदी से पूर्व ग्राम पंचायत के पूर्णतः शराबबंदी के निर्णय का गांव की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने समर्थन किया तथा शराब के कारण होने वाले विवाद और सामाजिक समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में शराब के सेवन पर रोक लगाने का निर्णय लिया।

शराबबंदी लागू होने के बाद पंचायत द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान बाहर से शराब का सेवन कर गांव में पहुंचे 16 लोगों के खिलाफ पंचायत ने कार्रवाई करते हुए 14 शराबियों से तीन तीन हजार और दो अन्य से 1500 1500रुपये आर्थिक जुर्माना 45000 रुपए वसूल किया गया।ग्राम पंचायत के इस कदम से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों में सख्ती का संदेश गया है। पंचायत का कहना है कि गांव में शराबबंदी के फैसले का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं महिलाओं और ग्रामीणों ने भी शराबबंदी के निर्णय को गांव के हित में बताते हुए इसका समर्थन किया है।

Hot Topics

Related Articles