भाटापारा को विकास कार्यों की सौगात, इनडोर स्टेडियम एवं सीसी रोड निर्माण के लिए ₹10-₹10 लाख की घोषणा

भाटापारा। हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की सौगात दी। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने भाटापारा में इनडोर स्टेडियम निर्माण तथा आसपास के ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹10-₹10 लाख की घोषणा की।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं जनभावनाओं के सम्मान के लिए वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, मंत्री  लखनलाल देवांगन,  दयालदास बघेल, संत श्री रामस्वरूप दास महात्यागी, विधायक  धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल,  पुन्नूलाल मोहिले,  सुशांत शुक्ला, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, पूर्व सांसद  लखनलाल साहू, पूर्व विधायक  रजनीश सिंह, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस सौगात के लिए भाटापारा विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Hot Topics

Related Articles