भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा की सामान्य सभा की बैठक आज नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सुभाष बाजार (पल्टन होटल) में ₹199.10 लाख की लागत से प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संत रविदास वार्ड क्रमांक 21 में 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत ₹152.25 लाख की लागत से प्रस्तावित आरसीसी पानी टंकी निर्माण कार्य की न्यूनतम निविदा दर पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर के विकास कार्यों को गति देने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेयजल जैसी बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों को प्राथमिकता दी गई। परिषद ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर विचार किया।
इस सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित नगर पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








