वाल्मिकी जयंती पर होगा रामायण ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण

सरयू साहित्य परिषद की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय

भाटापारा। जन आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने तथा धर्म-संस्कृति के प्रसार के लिए प्रयासरत रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा विगत सात वर्षों से तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के आठवें वर्ष में भी परिषद द्वारा रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समस्त ब्राह्मण प्रकल्पों की भागीदारी

समस्त ब्राह्मण प्रकल्पों की सहभागिता से आयोजित इस अनूठे आयोजन में इस वर्ष भी परीक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो वर्गों में आयोजित परीक्षा में नौनिहालों से लेकर वरिष्ठजनों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदर्शित की।

25 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रामायण ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। समारोह 25 अक्टूबर को होगा। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रोत्साहन सम्मान भी दिए जाएंगे।

हरिहर निवास में हुई महत्वपूर्ण बैठक

आयोजन की रूपरेखा निर्धारित करने तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के उद्देश्य से हरिहर निवास में परिषद के सदस्यों एवं सामाजिकजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक रूपरेखा निर्धारित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से हरिहर शर्मा, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण जोशी, उषा मिश्रा, कविता शर्मा, सुषमा मिश्रा, सीमा तिवारी, सरितारानी शर्मा, भूमेश पाण्डेय, मोनू, मानिक प्रसाद दुबे सहित अन्य सदस्य एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles