मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण

संदीप यादव मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट स्थित जनदर्शन कक्ष में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों, योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ का वितरण किया गया। ‘जनमन’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। जनमन में प्रकाशित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी वरिष्ठजनों तक पहुंचाने का उद्देश्य उन्हें शासन की गतिविधियों से निरंतर जोड़ना भी रहा। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव व्यक्त करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बताया गया। वरिष्ठजन परिवार और समाज के लिए अनुभव एवं ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनके सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

Hot Topics

Related Articles