असम में कांग्रेस के लिए प्रचार कर भाटापारा लौटे सुशील शर्मा

नागांव-बटाद्रवा विधानसभा क्षेत्र में बूथ प्रबंधन से लेकर नुक्कड़ सभाओं तक संभाली चुनावी जिम्मेदारीभाटापारा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं असम प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा प्रखर वक्ता, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुशील शर्मा को असम प्रदेश के नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के तत्काल बाद सुशील शर्मा ने लगातार 13 दिनों तक नागांव-बटाद्रवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सीबामोनी बोरा के पक्ष में सघन चुनाव प्रचार किया।

चुनाव अभियान के दौरान सुशील शर्मा ने मंडल कांग्रेस एवं बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं पोलिंग एजेंटों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। इसके अलावा मंडल स्तर पर आयोजित अनेक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

लगातार 13 दिनों तक असम में चुनावी जिम्मेदारी निभाने के बाद सुशील शर्मा अपने गृह नगर भाटापारा लौट आए। भाटापारा पहुंचने पर उन्होंने कहा कि नागांव की जनता इस उपचुनाव में ऐतिहासिक परिणाम देने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाई।

सुशील शर्मा के अनुसार, महिला शक्ति भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर जनजागरण अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं तथा महिला कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि नागांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क किया है और चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय रहा।

Hot Topics

Related Articles