पोहा-मुरमुरा श्रमिक संघ ने विश्राम हाल की मांग को लेकर मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

मंडी में कार्यरत मुंशियों के लिए बैठक एवं विश्राम स्थल उपलब्ध कराने की मांग

भाटापारा। कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा में पोहा-मुरमुरा कर्मचारी श्रमिक संघ द्वारा श्रमिकों के लिए बैठक एवं विश्राम हाल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंडी समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान श्रमिक संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मुंशी उपस्थित रहे।

श्रमिक संघ के अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मंडी में कार्यरत श्रमिकों एवं मुंशियों के लिए एक बैठक/विश्राम हाल की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। संघ के सदस्यों ने बताया कि कार्य के दौरान श्रमिकों को बैठक एवं विश्राम के लिए उचित स्थान की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुकेश साहू, गोविंदा देवदास, मोहित साहू, टिकेश्वर निर्मलकर, नरेश जायसवाल, लोकेश रजक, गजानंद साहू, संतोष वैष्णव, मयंक ध्रुव, आकाश साहू, रामेश्वर साहू, दीपक मंधान, सोनू वर्मा, ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में मुंशी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मंडी समिति के सचिव ने श्रमिक संघ के सदस्यों को उनकी मांग पर गहन विचार करने का आश्वासन दिया। सचिव ने कहा कि मांग पर विचार कर भविष्य में इसे पूरा करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। सचिव के आश्वासन के बाद श्रमिक संघ के सदस्यों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Hot Topics

Related Articles