लटोरी हाईस्कूल के पास बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन समेत चार घायल

जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा


लखनपुर । लटोरी हाईस्कूल के पास गुरुवार को बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत दोनों वाहनों पर सवार चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर ग्राम जमगला निवासी रमेश दास पिता फागु दास और उनकी बहन अम्बे दास पिता फागु दास सवार थे। वहीं स्कूटी पर ग्राम खमरिया निवासी रोशन पाण्डेय पिता देववत तथा जीवित सिंह पिता रामेश्वर सवार बताए जा रहे हैं।

हादसा लटोरी हाईस्कूल के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी सवार युवकों के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगा

Hot Topics

Related Articles