डोंगरगांव।डोंगरगांव के मेन रोड के डिवाइडर में लाइट के साथ नए खंभे लगाए गए हैं जिनको लगे हुए लगभग 2 महीने हो गए हैं पर भी उसकी लाइट अभी तक जली नहीं है जिसके कारण शहर के मेन रोड में अंधेरा छाया रहता है तथा सड़क में विभिन्न जगहों पर गाय बैठी रहती हैं जिससे कि आये दिन दुर्घटना होती रहती है जिसके विरोध में युवा कांग्रेस डोंगरगांव द्वारा लालटेन लेकर एक विरोध प्रदर्शन (मार्च) किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी, कार्यकर्तागण कांग्रेस भवन से लालटेन टॉर्च लेकर रैली के माध्यम से निकले था राजीव गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की एवं PWD व नगर पालिका को चेतावनी दी कि जल्द इस समस्या का समाधान हो अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा।
जारी विज्ञप्ति में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जितनी उत्सुकता से भाजपा नेताओं ने मोदी जी के जन्मदिन में घर घर दिया जलाया था उसी तत्परता से यदि शहर में लगे स्ट्रीट लाइट को जलवा देते तो आज शहर में उजाला हो जाता न तो दुर्घटना होती न ही गायों की मृत्यु होती।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टिकेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र बोरकर, डॉ नरेंद्र साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लिलेश पटेल, अखिलेश नखत, रोशन यदु, प्रदीप रत्नाकर, राकेश साहू, प्रियंक जैन, पुष्पेंद्र नेताम, श्रीमती संध्या साहू, श्रुति शुक्ला, संदीप डहरे, मयंक यदु, अब्दुल खान, अमित ठाकुर, दीपक देवांगन, हरेन्द्र साहू, प्रशांत यादव, टिंकू देवांगन, राकेश साहू, दिल्लु साहू, हमेश साहू, गौरव जैन, तुषार यादव, रवि कोरे, आरती कोरे, शिब्बू देवांगन, तुषार साहू,बसंत साहू, प्रीतम पडे, महेश्वर खरे, राहुल सोनवानी, रमाकांत शर्मा, अक्षय गुप्ता, नवीन पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।






