AG खबर का बड़ा असर: फूटी पाइपलाइन और महीनों से खराब पड़ा बोर हुआ ठीक, घंटों में जागा प्रशासन

संदीप यादव मुंगेली।


  • कहते हैं कलम में ताकत होती है, और AG खबर ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है।

दरअसल AG खबर ने हाल ही में फूटी हुई पाइपलाइन और कई दिनों से खराब पड़े बोर की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। वार्ड के निवासी लगातार पानी की किल्लत से जूझ रहे थे, सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा था, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था।

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। खबर का असर ऐसा हुआ कि महज घंटों के भीतर कई दिनों से खराब पड़ा बोर ठीक कर दिया गया। वहीं आज फूटी हुई पाइपलाइन की भी मरम्मत कर दी गई है। अब वार्ड वासियों को सुचारू रूप से पानी मिल रहा है।

वार्ड वासियों ने AG खबर का आभार जताते हुए कहा कि जो काम पिछले कई दिनों से नहीं हो रहा था, वो AG खबर की एक खबर ने घंटों में करा दिया।


  • AG खबर – जनता की आवाज, जनता के साथ।

 

Hot Topics

Related Articles