ग्राम सचिवों ने जिला पंचायत सीईओ के आदेश को दिखाया ठेंगा
दोबारा जारी हुए आदेश जनपद पंचायत सीईओ से, समझा तुच्छ!
*सरायपाली – महासमुंद//राजकुमार अग्रवाल
सरकारी आदेशों में अक्सर लिखा होता है – “यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा”, लेकिन हकीकत में इन आदेशों का पालन होता कहाँ है…??
ताजा मामला ग्राम सचिवों के स्थानांतरण का है। करीब दो माह पहले जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद द्वारा दिनाँक 18-08-2026 को आदेश जारी किया था, स्थानांतरण आदेश के बाद भी किसी भी सचिवों ने अपनी नई पदस्थापना पर जॉइनिंग नहीं ली। सभी प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाते रहे।
जिला पंचायत सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप किया और जनपद पंचायत सरायपाली- सीईओ – राजेश साहू को उक्त सचिवों के स्थानान्तरण हेतु आदेश के लिए लिखा जिसके बाद…
जनपद पंचायत सरायपाली सीईओ ने दिनाँक 24.09.2026 को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से आदेश पर सचिवों को पद सौपने /लेने कहाँ गया..
इसके बाद भी… 20 दिन बीत जाने बावज़ूद 02 सचिव पृथ्वीराज भोई और नरेंद्र साहू प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर रहे हैं!
हैरानी की बात तो यह है कि इस लापरवाही पर उच्च अधिकारियों ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया।
मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर उच्च अधिकारियों को पूछने पर- गोलमोल जवाब दिया जा रहा है!
सचिव- नर्सिंग प्रधान :
मुझे चार्ज नहीं दिया गया है
आज कल परसों आऊंगा दूंगा बोल बोलकर सचिव पृथ्वीराज भोई पिछले 20 दिनों से घुमा रहा है!
मंगल चरण- वरिष्ठ करारोपण अधिकारी:
02 सचिवों ने पद ग्रहण नहीं किया है, नियम अनुसार उक्त सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबन वा बर्खास्त की कार्यवाही की जा सकती है! होता कौन है उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वाला!
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ सचिव पंचायतो में विकास कार्य को कैसे करते होंगे!
ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों 07 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत किसडी के दर्जनों ग्रामीण SDM कार्यालय पहुचे और रुके विकास कार्यों को जल्द सुरु करने मांग की है. साथ ही नए सचिव को पद देने चर्चा की गई है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अधिकारियों की नींद टूटती है या फिर यह आदेश भी सिर्फ कागजों में ही “तत्काल प्रभावशाली” बना रहेगा..??






