श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर्व की धूम, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

आकर्षक सजावट से सजा मंदिर परिसर, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय हुआ माहौल

भाटापारा। हथनीपारा स्थित श्री शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक भक्त मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेक रहे हैं और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल बना हुआ है।

अनुष्ठानों को सफल बनाने में जुटी मंदिर समिति

नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय हैं। समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी और अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्य नवरात्र के अनुष्ठानों और धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Hot Topics

Related Articles