संदीप यादव मुंगेली। मुंगेली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सनराइज क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अध्यक्षता करने का सौभाग्य नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षद रोशन सोनी को प्राप्त हुआ।
टूर्नामेंट के दौरान पार्षद रोशन सोनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि मुंगेली में खेल सुविधाओं का विस्तार हो और हमारे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरि सिंह ठाकुर सहित पार्षद साथी संजय चंदेल , निमेष देवांगन शिवाजी वार्ड के पार्षद सूरज यादव एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी ने खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए सनराइज क्रिकेट एकेडमी के लिए 25 नग प्लास्टिक कुर्सियाँ प्रदान करने की घोषणा की, ताकि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सके।
आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।






