केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से मुंगेली को बड़ी सौगात, पहली बार खुला CSR खाता, 74.42 लाख का टेंडर जारी

संदीप यादव मुंगेली। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनसेवा को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की दूरदर्शी सोच और प्रयासों से मुंगेली जिले के विकास इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

मुंगेली जिले में CSR का आधिकारिक खाता तक नहीं था, जिसके कारण बड़े औद्योगिक फंड्स का लाभ जिले को नहीं मिल पाता था। लेकिन साहू के निरंतर व्यक्तिगत प्रयासों और प्रशासनिक समन्वय के फलस्वरूप पहली बार जिले में CSR मद का खाता खोला गया है।

इस ऐतिहासिक कदम से जिले के विकास के लिए CSR फंड का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसकी परिकल्पना जिलेवासी लंबे समय से कर रहे थे। साहू की इस विशेष पहल के परिणामस्वरूप SECL मुख्यालय बिलासपुर के सौजन्य से मुंगेली जिले में कुल 74,42,711.50 रुपये की लागत से विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं जनहितकारी निर्माण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

कहां-कहां होगा विकास –
कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये कार्य होंगे –

1. सेतगंगा में – 19,99,785.52 लाख की लागत से अत्याधुनिक किसानों हेतु विश्राम कक्ष का निर्माण।
2. सरगांव में – 18,32,997.49 लाख की लागत से पथरिया विकासखंड के किसानों के लिए विश्राम कक्ष।
3. ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मड़कू द्वीप में – 18,32,997.49 लाख की लागत से सुंदर पर्यटक विश्राम गृह का निर्माण।
4. लोरमी में राजपूत भवन के पास – 17,76,931.00 लाख की लागत से सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के सुमागम के लिए मंच शेड का निर्माण।

इन सभी विकास कार्यों के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, मुंगेली को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

जिले में पहली बार CSR मद का खाता खुलवाकर इतनी बड़ी सौगात लाने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की इस विकासपरक कार्यशैली की जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, किसानों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रशंसा की है।

Hot Topics

Related Articles