कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, कन्याओं में होता है देवी शक्ति का स्वरूप : शिवरतन शर्मा

कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा

लोकोत्सव मैदान में जन ज्योति दुर्गोत्सव समिति ने आयोजित किया कन्या भोज कार्यक्रम

भाटापारा। शक्ति की आराधना एवं कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जन ज्योति दुर्गोत्सव समिति द्वारा लोकोत्सव मैदान में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया।

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वास होता है। कन्या भोज के माध्यम से श्रद्धालु मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका पूजन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने माता रानी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था का संदेश दिया।

Hot Topics

Related Articles