मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की “शक्तिपीठ परियोजना” से चमकेगी छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक पहचान

ब्रजेश पाण्डे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत को नई ऊंचाई देने जा रही है। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों के विकास के लिए शुरू की गई *”शक्तिपीठ परियोजना”* श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों – *माँ चंदहासिनी जांजगीर, माँ बागेश्वरी बस्तर, माँ महामाया रतनपुर, माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ और माँ दंतेश्वरी दंतेवाड़ा* को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

सरकार सभी माता के स्थानों से सड़क की सुविधा जारी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई असुविधा न हो।* इसके साथ ही दर्शन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। परियोजना के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ देशभर में धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

Hot Topics

Related Articles