मां दुर्गा विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ नवरात्रि महोत्सव

मां दुर्गा आयोजक समिति, बस्ती मोहल्ला नवागांव मचखंडा द्वारा विधि-विधान से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन

कमलकांत पाटनवार

सीपत/नवागांव

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर ग्राम नवागांव के बस्ती मोहल्ला में मां दुर्गा आयोजक समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और आराधना के बाद विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। माता के जयकारों और भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की।

समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नौ दिनों तक चले नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में आचार्य पंडित दीपक शर्मा जी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य परमेश्वर रजक, बंटी पाटनवार, दिलचंद रजक, सूर्यप्रकाश रजक, रामेश्वर साहू, अमित साहू, सतीश रजक, कृष्णा धीवर, अर्जुन यादव, अश्वनी धीवर, परमेश्वर साहू, तिरिथराम साहू, सत्येन्द्र साहू, महेंद्र साहू, महेश साहू, पंकज यादव, मनीष पाटनवार, राजा पाटनवार, शिवम यादव, ईश्वर पाटनवार, आदर्श शर्मा, लक्ष्मी यादव, प्रदीप यादव, सुरज विश्वकर्मा पत्रकार कमलकांत पाटनवार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा ।

जय माता दी! 🙏

Hot Topics

Related Articles