- शहर के गणमान्य नागरिक रहे अतिथि के रूप में उपस्थित
दल्ली राजहरा, बालोद।विजयादशमी के पावन पर्व पर बालोद जिला हिंदू सेना द्वारा शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। शस्त्र पूजा में शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य नागरिक ट्रक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह राणे, समाजसेवी
बचीत्तर सिंह संधू, होटल सिटी पैलेस के ओनर एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जैन बॉबी, आर्केस्ट्रा कलाकार एवं समाजसेवी मारतन सिंह, राजा भैया, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शस्त्र पूजा की।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हिंदुत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हिंदू सेना संगठन के कार्यों की सराहना की और कहा कि संगठन इसी तरह निरंतर लोगों को जागृत करता रहे।
इस आयोजन में संगठन के जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, संगठन संरक्षक आशा सिंह, किरण सिन्हा, जिला महामंत्री दामिनी साहू, जिला उपाध्यक्ष मनजीत कौर, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता रजक, नगर उपाध्यक्ष साक्षी खटवानी, ज्योति राजा भोज, मातृशक्ति नगर महामंत्री पुष्पा साडिल्य, नगर उपाध्यक्ष गोलू जायसवाल सहित समस्त हिंदू सेना संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






