झा बने भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर

भाजयुमो के युवा नेता अनमोल झा को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल उनके संगठनात्मक कद में वृद्धि हुई है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ा है।

अनमोल झा ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सक्रियता, समर्पण और कार्यक्षमता से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्ष 2016 में भाजयुमो जिला बिलासपुर के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने निरंतर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2017 में भाजपा जिला बिलासपुर के सह मीडिया प्रभारी, वर्ष 2020 में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर जिला प्रभारी, वर्ष 2022 में भाजयुमो प्रदेश शासकीय योजना मंडल प्रमुख तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के जिला प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वर्ष 2023 में बिलासपुर लोकसभा चुनाव में भाजयुमो के जिला प्रभारी का दायित्व भी संभाला। वर्तमान में वे भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के मीडिया प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक सामर्थ्य और युवा नेतृत्व की बढ़ती भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करती है। अपनी नियुक्ति पर अनमोल झा ने शीर्ष नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Hot Topics

Related Articles