दिवाली मिलन में वकील-न्यायाधीशों ने प्रेम, आपसी सद्भाव का दिया संदेश

भाटापारा| भाटापारा अधिवक्ता संघ द्वारा दिनांक 16 नवंबर सोमवार को अधिवक्ता संघ कक्ष भाटापारा में दीपावली मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाटापारा व्यवहार न्यायालय के अपर जिला न्यायाधीश सतीश कुमार जायसवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अशोक कुमार लाल एवं व्यवहार न्यायाधीश रिद्धि बुरड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अधिवक्ता संघ भाटापारा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, सचिव नरेंद्र यदु सहित संघ के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागणों ने दीपावली पर्व के महत्व एवं उसके संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 3 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय भाटापारा के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाए जाने के संबंध में भी अधिवक्ता संघ के सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी अधिवक्ता संघ भाटापारा के मीडिया प्रभारी लाकेश कुमार वर्मा द्वारा दी गई।

Hot Topics

Related Articles