शोभायात्रा के साथ श्री वृंदावन धाम में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

पवित्र कार्तिक मास भगवान नारायण को प्रसन्न कर लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम माह –अचार्य पंडित दीपक शर्मा

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर/सीपत। पवित्र कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री वृंदावन धाम में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत अंचल से पहुंचे भगवताचार्य पंडित दीपक शर्मा के सानिध्य में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत यमुना मैया की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य शोभायात्रा के साथ की गई।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास को भगवान नारायण की आराधना, भक्ति और पुण्य प्राप्ति के लिए विशेष महत्व वाला माह माना गया है। इसी आध्यात्मिक भावना के साथ अंचल के लगभग 125 श्रद्धालु वृंदावन धाम पहुंचे हैं, जहां वे सप्ताहभर धार्मिक अनुष्ठानों एवं भागवत कथा का लाभ प्राप्त करेंगे।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः भगवान नारायण का अभिषेक, पूजन, हवन एवं तुलसी पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही यमुना मैया में दीपदान का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। वहीं 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री तुलसी विवाह एवं आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान के 24 अवतारों की पौराणिक कथाओं का संगीतमय वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कौशल किशोर गुप्ता की अगुवाई में व्यवस्थापक टोली बनाई गई है। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

“🙏🏻पंडित दीपक शर्मा जी🙏🏻”

YouTube me live प्रसारण देखे

Hot Topics

Related Articles