बंधा चारपारा में आधी रात कार सवार अज्ञात चोरों ने घर में बंधी 4 बकरी चुरा हुए फरार ग्रामीण महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में दिया आवेदन

जियाउल खान,लखनपुर सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा चारपारा में आधी रात कार सवारों द्वारा घर में बंधी बकरियों की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बकरियां चोरी होने के बाद शनिवार को ग्रामीण महिला ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वरी पति स्व. शोभित जो पक्के घर के अंदर चार बकरियों बांधकर खाना पीना खाकर घर बगल घर में सोने चले गए। रात करीब 3:30 आवाज आने पर बुजुर्ग ग्रामीण महिला श्याम पति उठी और जब दरवाजा खोलना चाहा तो चोरों ने घर के दरवाजे की कुंडी लगा दी थी और इधर चार बकरियों को चोरी कार सवार अज्ञात चोर बकरिया चोरी कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने के बाद आज पड़ोस की लोग जगे और दरवाजे की कुंडी खोल तब पता चला कि अज्ञात चोरों के द्वारा घर के अंदर बंधी चार बकरियों को चोरी कर लिया है।वही 21 नवंबर दिन शनिवार को रामेश्वरी पति से शोभित ने लखनपुर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया है।लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बजे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। लखनपुर थाना क्षेत्र में से पूर्व भी बकरी चोरी की गई घटनाएं सामनेआ चुकी हैं। लगातार चोरों के द्वारा क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles