ग्राम खुड़सा में मेगा ड्राइव के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रायपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 21 नवंबर 2026 को ग्राम खुड़सा के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में मेगा ड्राइव (फेस-1 पार्ट-II) के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्राची उंबरेकर, डॉ. मनोज कुमार, श्रवण मरकोले, सुरेखा साहू, श्रीमती ओमन साहू, कन्हैया लाल देवांगन, भरत साहू, चांदनी सोनी, तेजराम साहू, चंद्रकुमार राठिया एवं सुशीला दीवान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत खुड़सा के सरपंच श्री गणेश साहू, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वहीं विधिक जागरूकता के अंतर्गत ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा की संवाद योजना एवं जागृति योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। आम नागरिकों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्री कमलेश कश्यप, श्री कोमल निषाद, श्री नेहरू टंडन एवं श्री विक्रम सोनी उपस्थित रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं, विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Hot Topics

Related Articles