रायपुर (सौरभ बख्शी 9826189686)। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ, जिला इकाई रायपुर द्वारा 21 नवंबर 2026 को होटल आनंदम, पलाश, कुशलपुर, रायपुर में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी की टीम सहित 60 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, जिला सचिव रजनी चंद्रवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साहू के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा जी, प्रदेश महासचिव श्री कुबेर चंद्राकर जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिलीप जी सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, व्यापारियों की एकजुटता, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की एकता, सक्रियता और आपसी सहयोग में निहित है। सभी सदस्यों से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, उत्साह एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
आयोजक:
छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ
जिला इकाई – रायपुर
त्रिलोचन साहू – जिला अध्यक्ष
रजनी चंद्रवंशी – जिला सचिव
लक्ष्मण साहू – जिला कोषाध्यक्ष












